फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The women of the group made 3.44 lakh tricolor flags

Maharajganj News: समूह की महिलाओं ने बनाया 3.44 लाख तिरंगा

Wed, 14 Aug 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
The women of the group made 3.44 lakh tricolor flags
महराजगंज। नागरिकों में राष्ट्रीय भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान 2024 का मंगलवार से शुभारंभ होगा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर, संस्थान, कार्यालय पर झंडे लगाए जाएंगे। प्रशासन ने 3,59,856 झंडों को तैयार करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं को सौंपी है। सभी विकास खंड के समूह की महिलाओं ने अब तक 3,44,376 तिरंगा तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर झंडा फहराने के लिए समूह की महिलाएं तिरंगा झंडा तैयार करने के लिए जी-जान से जुटी हैं। नोडल अधिकारी की देख-रेख में हर विकास खंड को झंडा निर्मित करने का लक्ष्य दिया गया है। सिसवा और निचलौल ब्लॉक लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके हैं। जबकि अन्य सभी ब्लाॅकों के समूह की महिलाओं ने झंडा बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। सिसवां ब्लाॅक 24,480 के सापेक्ष 20,000 झंडा ही तैयार कर सका है। निचलौल ने 44,064 के सापेक्ष 39,064 झंडा तैयार किया है। समूह को शीघ्र लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। झंडा खरीद कर वितरण का लक्ष्य भी विभागों को दिया गया है।
विज्ञापन






हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी समूह की महिलाओं को सभी विकास खण्ड में कुल 3,59,856 तिरंगा झंडा का बनाने का लक्ष्य मिला है। जिसमें से अभी तक 3,44,376 झंडा बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ब्रजभूषण, डीसी, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed