फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The women of the group got excited after watching the telecast of Mann Ki Baat.

Maharajganj News: मन की बात का प्रसारण देखकर उत्साहित हुईं समूह की महिलाएं

Sun, 25 Aug 2024 06:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Aug 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
The women of the group got excited after watching the telecast of Mann Ki Baat.
महराजगंज। रविवार को पीएम के मन की बात कार्यक्रम में लखपति दीदी विषय पर प्रधानमंत्री ने महिलाओं से संवाद किया और बेहतर कार्य करने वाली समूह दीदी का सम्मान भी किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सदर ब्लाॅक सभागार में दिखाया गया। जिसे देखने के बाद योजना से जुड़ी महिलाओं ने प्रधानमंत्री के संकल्प को पूर्ण करने की बात दोहराई। लाइव प्रसारण देखने के बाद महिलाओं को बीडीओ ने सम्मान पत्र दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल हुईं सुगंधा देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने लाइव प्रसारण में कहा लखपति दीदी बनाने का यह अभियान सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है, बल्कि ये पूरे परिवार को सशक्त बनाने का अभियान है। मैं इस अभियान से जुड़ी हूं, खुशी हो रही है। कुंती देवी ने कहा कि आज इस राष्ट्रव्यापी अभियान के चलते ही वह आत्मनिर्भर हुई हैं। इससे जुड़ाव बनाए रखते हुए वह उन्नति की ओर आगे बढ़ रही हैं जिसकी खुशी है।
विज्ञापन

बीडीओ अतुल कुमार ने कहा आज समूह से जुड़कर महिलाएं तरक्की कर रही हैं। समूहों के गठन से उनकी क्षमता का तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री की मंशा पूरी तरह सफल दिखने लगी है। कार्यक्रम के बाद देवकी यादव, सीरमती देवी, अनीता यादव सहित 50 समूह की महिलाओं को सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लाॅक मिशन मैनेजर राहुल, अनिल विश्वकर्मा, विनय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed