फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The well of death in Ithiya is closed, the swing will run on safety standards

Maharajganj News: इटहिया में मौत का कुआं बंद सुरक्षा मानकों पर चलेगा झूला

Thu, 31 Jul 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The well of death in Ithiya is closed, the swing will run on safety standards
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया में इन दिनों सावन मेला चल रहा है। मेले में लगे मौत के कुएं को प्रशासन बंद करा दिया है। जबकि इसके परिक्षेत्र में लगे झूला सहित अन्य मनोरंजन के साधन को सुरक्षा मानक के अनुसार चलाने निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि सावन मेले में पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झूला के लिए परमिशन दिया गया था। जहां पर झूला संचालक की ओर से मनमाने तरीके से झूले के साथ ही मौत का कुआं लगा दिया गया था। सोमवार को झूला परिक्षेत्र में लगे मौत के कुआं में स्टंट दिखाते हुए बाइक सवार एक युवक गिरकर घायल हो गया था। इतना ही नहीं बाइक मौत के कुआं के चारों तरफ दीवारों पर दौड़ती रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता लेते हुए मौत के कुआं को बंद करा दिया गया है, जबकि परिक्षेत्र में लगा झूला सहित अन्य मनोरंजन के साधन को मानक के अनुसार, प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद चलाने के लिए संचालक को सख्त निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed