फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The wedding hall will be ready by December, saving the cost of the marriage house.

Maharajganj News: दिसंबर तक तैयार हो जाएगा बरात घर, बचेगा मैरिज हाउस का खर्च

Fri, 05 Jun 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The wedding hall will be ready by December, saving the cost of the marriage house.
महराजगंज। शहर के वार्ड 12 पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं से युक्त बरात घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 1.5 करोड़ की लागत से बरात घर तैयार होने के बाद स्थानीय लोगों को शादी या मांगलिक कार्यों के लिए मैरिज हाउस नहीं बुक करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, बरात घर का निर्माण स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को शादी-विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। 1.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार करवाए जा रहे इस बरात घर का निर्माण कार्य दिसंबर अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना के लिए अब तक 75 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि बरात घर में विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है। परिसर में एक शादी हॉल, कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शेड, अतिथियों के ठहरने हेतु दो कमरे, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंडप, भोजन तैयार करने के लिए रसोई घर तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरात घर बनने के बाद लोगों को निजी भवनों या दूरस्थ स्थानों पर आयोजन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे आम नागरिकों को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी और सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुलभ एवं सुविधाजनक स्थल उपलब्ध होगा। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed