फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The weather turned hot, and the clothing market was affected by the wedding season.

Maharajganj News: मौसम ने ली करवट तो गर्म हुआ कपड़ाें का बाजार, खरीद में सहालग का असर

Wed, 29 Oct 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The weather turned hot, and the clothing market was affected by the wedding season.
गर्म कपड़ों की खरीदारी करता व्य​क्ति।
महराजगंज। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड के दस्तक देते ही कपड़ों का बाजार गर्म हो गया है। दिन में भले ही अभी गर्मी है लेकिन भोर और रात में ठंड का अहसास हो रहा है। मुख्यालय की दुकानों पर जैकेट, ब्लेजर, स्वेटर, जर्सी समेत कई तरह की रेंज के कपड़े आ गए हैं। यह स्टाइलिश होने के साथ सर्दी से बचाव के लिए कारगर बताए जा रहे हैं। आने वाले माह में सहालग को देखते हुए लोग ऊनी कपड़ों में मॉर्डन लुक के ड्रेस पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेडीमेड गर्म कपड़ों की रेंज ला चुके कारोबारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि सर्दियों के लिए बच्चों, युवक-युवतियों की पसंद को देखते हुए स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइनों के कपड़े मंगाए हैं। इनमें ऊनी टीशर्ट, ब्लेजर, स्वेटशर्ट, हाफ जैकेट, स्वेटर, फुल जैकेट की रेंज मंगाई गई है। हाफ जैकेट, ऊनी शर्ट की बिक्री अधिक है। ऊनी शर्ट 400 रुपये से 700 की रेंज में तो हाफ जैकेट 500 से 1500 की रेंज में बिक रही है। विपुल निगम ने बताया कि लेटेस्ट डिजाइन सहालग और दिसंबर-जनवरी की सर्दी को देखकर लोग खरीद रहे हैं। छोटे बच्चों के गर्म कपड़ों में अधिक वेरायटी मंगाई गई है। मार्ट संचालक विजय गुप्ता ने बताया कि महिलाओं के लिए ब्लेजर, ऊनी स्कर्ट, हाफ कोट के कई ट्रेडिशन रेंज आई है। सुबह तापमान घटने से ऊनी ट्रैकसूट अधिक बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed