{"_id":"66bf73b9944ba112f607ec87","slug":"the-thugs-ran-away-after-taking-50-thousand-rupees-and-handing-over-a-bundle-of-papers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-129149-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 50 हजार रुपये लेकर कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 50 हजार रुपये लेकर कागज की गड्डी थमाकर फरार हो गए ठग
Fri, 16 Aug 2024 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:13 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के सेंट्रल बैंक की शाखा में शुक्रवार को रुपये जमा करने गया एक दुकान का कर्मचारी ठगी का शिकार हो गया। ठग उसे झांसे में लेकर 50 हजार रुपये लेकर नोट की जगह कागज की गड्डी थमा कर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सीसी कैमरे की फुटेज से ठगों की पहचान में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 10 शास्त्री नगर निवासी जयप्रकाश गुप्ता की रेलवे स्टेशन चौराहे के पास दुकान है। शुक्रवार की दोपहर बाद जयप्रकाश गुप्ता अपने कर्मचारी आकाश गौड़ को 50 हजार रुपये देकर सेंट्रल बैंक शाखा में खाते में जमा करने के लिए भेजा था। आकाश गौड़ बैंक पहुंचकर कैश काउंटर की लाइन में लगा था। उसके पीछे लाइन में खड़े दो व्यक्ति आपस में दो लाख चोरी के रुपये जमा करने की बात करने लगे। इसके बदले एक ठग दूसरे को 10 हजार तक देने की बात कही। तभी आकाश गौड़ के पीछे खड़ा ठग ने उससे भी 50 हजार के बदले दो लाख रुपये आपस में मिल बाट लेने की बात की।
आकाश ठग के झांसे में आकर 50 हजार रुपये दे दिए। ठग ने अपने दूसरे साथी को 50 हजार देकर बैंक के बाहर भेज दिया। आकाश के पीछे खड़ा ठग कपड़े में लपेटा हुआ दो लाख रुपये उसके हाथ में देते हुए बैंक के बाहर चलने को कहा। दोनों जब बैंक के बाहर निकले तभी ठग भागने लगा। आकाश गौड़ जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों फरार हो गए। आकाश ने जब कपड़े में लपेटे हुए नोट की गड्डी खोली तो उसमें ऊपर सिर्फ एक 500 रुपये का नोट मिला बाकी सब कागज के टुकड़ों की गद्दी बनी हुई थी। वह आवाक रह गया। घबराए हुए अपने दुकान मालिक के पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बैंक पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ठगी की सूचना मिली है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की जा रहा है। संवाद