{"_id":"5823708d4f1c1b342fb39555","slug":"the-tension-of-the-closure-500-1000","type":"story","status":"publish","title_hn":"500-1000 के नोट बंद होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500-1000 के नोट बंद होने से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हजार व पांच सौ के नोट बंद होने की खबर से लोग नोट एक्सचेंज करने की जुगत में जुट गये जिससे पेट्रोल पंपों पर देर रात तक भारी भीड़ लग गई। पम्प मालिकों ने भी एक हजार व पांच सौ से कम में तेल नहीं दिए। चौक क्षेत्र के बाजार में एक हजार, पांच सौ के नोट दुकानदारों ने लेने से मना कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि सरकार के इस कदम की सराहना की। धीरेंद्र पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, अशोक कुमार, सुनील राजभर, आदि लोगो ने कहा कि देश में जितने भी जाली नोटो का नेटवर्क फैला हुआ है उससे देश को उबरने का मौका मिलेगा।
मिठौरा ब्लॉक के सिंदूरिया, मिठौरा, जगदौर, सुमरा ढाला, भागाटार, मधुबनी पिपरा कल्याण आदि चौराहों पर 500,एवं 1000 के नोट बन्द होने से जहां लोग परेशान थे वहीं कारोबार पर भी असर पड़ा है । दुकानदार ग्राहकों का रास्ता देखते रहे और ग्राहक उधारी के जुगाड़ में रहे।