{"_id":"64fe1d6ca26035c8b30cecf5","slug":"the-team-reached-four-villages-of-nautanwan-and-made-the-villagers-aware-about-lumpi-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-5506-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टीम ने नौतनवां के चार गांवों में पहुंच लंपी के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टीम ने नौतनवां के चार गांवों में पहुंच लंपी के बारे में ग्रामीणों को किया जागरूक
विज्ञापन
- दूसरे दिन टीम ने नौतनवां ब्लॉक का किया दौरा, 200 पशुओं को टीका भी लगवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में लंपी बीमारी का पता लगाने पहुंची राज्य स्तरीय टीम ने रविवार को नौतनवां ब्लॉक के चार गांवों में पहुंचकर जानकारी एकत्र की। टीम ने पशुपालकों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया। चारों गांवों में कुल 200 पशुओं को टीका भी लगाया गया।
ब्लाॅक क्षेत्र के भगतपुरवा, डगरूपुर, बड़हरी व पहुंनी में पहुंची टीम में शामिल सहारनपुर के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैनेंद्र सिंह व बागपत के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांतिप्रकाश ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह के साथ गांव के पशुपालकों से पशुओं को होने वाली समस्या की जानकारी प्राप्त की। कहा कि किसान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति दिखने पर पशु चिकित्सकों से सलाह लें। व्यापक पैमाने पर समस्या हो तो प्रधान के माध्यम से इसकी सूचना जिले के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं। बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें तथा बीमार पशुओं के इलाज पर नियमित रूप से नजर रखें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
राज्य स्तरीय टीम ने रविवार को नौतनवां क्षेत्र के चार गांवों में पहुंचकर वास्तविकता को देखा है। पशुपालकों को जागरूक भी किया गया है।
डॉ.आरसी चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी