{"_id":"656cd8f03b88f3515306f4c5","slug":"the-team-arrived-for-the-national-camp-will-show-its-strength-from-today-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10878-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय शिविर के लिए पहुंची टीम, आज से दिखाएगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय शिविर के लिए पहुंची टीम, आज से दिखाएगी दमखम
Mon, 04 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। देश के विभिन्न राज्यों के एनसीसी कैडेट 12 दिवसीय शिविर में अपनी प्रतिभा दिखाने एवं अपनी कला-संस्कृति व सभ्यता को एक-दूसरे से अवगत कराने के लिए धनेवा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। सोमवार को औपचारिक शुभारंभ के बाद वे शिविर के तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय एकता शिविर 14 दिसंबर तक धनेवा के समेकित विद्यालय में चलेगा। शिविर की मेजबानी 102वीं बटालियन को दी गई है, ऐसे में इसमें उत्तर प्रदेश के साथ ही उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, महाराष्ट्रा व पश्चिम बंंगाल के कैडेट हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुति देंगे। बाहर के कैडेट जहां स्थानीय कला व संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे, वहीं अपनी कला-संस्कृति को प्रदर्शित करने का कार्य करेंगे। इसी प्रकार स्थानीय कैडेट अन्य राज्यों से आने वाले कैडेटों से जानकारी प्राप्त करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।