फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Superintendent of Police inspected and took stock of the situation.

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया

Sat, 20 Dec 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Superintendent of Police inspected and took stock of the situation.
महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन, महराजगंज स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परेड का गहन निरीक्षण किया और पुलिस बल की तत्परता, अनुशासन और व्यवस्थित प्रस्तुति की सराहना की।
विज्ञापन

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष, गार्द रजिस्टर, गणना रजिस्टर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर रूम, एमटी शाखा, आरक्षी मेस, बैरक, सब्सिडियरी कैंटीन, रिक्रूट आरक्षी बैरक, मेस, जीडी गणना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यप्रणाली और व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पुलिस लाइन की कार्यकुशलता में और सुधार हो। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं और आवश्यक दिशा-निर्देशों से पूर्ण रूप से अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed