फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Superintendent of Police gave important information to the recruit constables undergoing training.

Maharajganj News: पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को दी जरूरी जानकारी

Sat, 06 Dec 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The Superintendent of Police gave important information to the recruit constables undergoing training.
महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष, गार्द रजिस्टर, गणना रजिस्टर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, स्टोर रूम, एमटी शाखा, आरक्षी मेस, बैरक, सब्सिडियरी कैंटीन, रिक्रूट आरक्षी बैरक/मेस, जीडी/गणना कार्यालय आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं और आवश्यक दिशा-निर्देशों से पूर्ण रूप से अवगत कराएं। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कानूनी प्रावधानों की जानकारी पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन


लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश
महराजगंज। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस कार्यालय स्थित अर्दली रूम में थाना निचलौल, कोठीभार, ठूठीबारी और चौक के समस्त विवेचकों की बैठक की। इस दौरान छह माह से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक लंबित प्रकरण की वर्तमान स्थिति, विवेचना में हुई प्रगति, देरी के कारणों व आवश्यक कार्रवाई की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिक निस्तारण के लिए विवेचकों को स्पष्ट एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि विवेचना के दौरान साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन, गवाहों के बयान समय से दर्ज करना व चार्जशीट को पूर्णतः तथ्यपरक एवं मजबूत बनाना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की पुलिस पर आस्था बनाए रखने के लिए विवेचना की गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण अत्यंत आवश्यक है। संवाद
अभियान आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा
महराजगंज। यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान के तहत स्कूल बसों/वैनों की फिटनेस, वैध बीमा, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई। यातायात प्रभारी निरीक्षक अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों की जानमाल की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल बसों एवं शैक्षणिक वाहनों का इस प्रकार का चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों/मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद


ठगी के 20 हजार रुपये कराए वापस
महराजगंज। साइबर क्राइम सेल लगातार आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने व ठगी होने की दशा में त्वरित कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भावचक निवासी आशुतोष कुमार वर्मा का ताजा मामला है। पीड़ित ने बताया कि वह ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। ठगों ने उनके खाते से 20,000 रुपये की धोखाधड़ी कर निकाल लिए थे। साइबर टीम ने तकनीकी जांच, संबंधित बैंक एवं पेमेंट गेटवे से समन्वय व साइबर क्राइम पोर्टल पर तुरंत लीगल एक्शन लिया। इसके बाद ठगी की पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। यह जानकारी साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed