{"_id":"6a208eb055654f3964033969","slug":"the-sun-scorched-during-the-day-and-the-temperature-dropped-due-to-a-storm-in-the-evening-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178580-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिन में सूरज ने झुलसाया, शाम को आंधी से गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिन में सूरज ने झुलसाया, शाम को आंधी से गिरा तापमान
विज्ञापन
झनझनपुर-महराजगंज मार्ग पर पोल गिरने से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया
महराजगंज। सूरज की तपिश ने बुधवार को दिन में लोगों को काफी परेशान किया। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि शाम को चली आंधी से लोगों को राहत मिली। आंधी की वजह से कोतवाली क्षेत्र के सिसवनिया के सामने झनझनपुर-महराजगंज मार्ग पर पोल गिरने से एक ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। गर्मी से बचाव के लिए दो पहिया वाहन चालक व पैदल चलने वाले राहगीर सिर व चेहरा ढक कर निकले। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय गर्म हवाएं (लू) चल रही है। इससे अत्यधिक तपिश महसूस की जा रही है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल इसी तरह का मौसम रहेगा। दिन में तेज धूप से लू चलेगी। दोपहर में घर से बाहर न निकलें। चार जून से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।