फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The sun hidden in the clouds, and the sharp cold

बादलों में छिपे रहे सूर्य, और तीखे हुए ठंड के तेवर

Mon, 15 Jan 2018 12:19 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 15 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
The sun hidden in the clouds, and the sharp cold
बादलों में छिपे रहे सूर्य, और तीखे हुए ठंड के तेवर - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सूरज रविवार को पूरे दिन बादलों में रहे जबकि कोहरे व गलन के कारण ठंड के तेवर और तीखे हो गए। दिन भर धूप नहीं निकलने के कारण गलन भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री रिकार्ड किया गया। शाम को कोहरा भी बढ़ गया।
विज्ञापन


ठंड व गलन के कारण अधिकांश लोग घरों में ही रहे। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड ज्यादा होने से लोग  इससे  बचाव  का  उपाय करते दिखे। 
विज्ञापन

 शनिवार को दोपहर में हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली थी लेकिन रविवार को न धूप निकली और न ही गलन कम हुई। शीतलहर के कारण लोगों की मुश्किलें रविवार को और बढ़ गईं। रविवार को सुबह कोहरा का कहर कम दिखा, लेकिन धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ गई। छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए लोग घरों में ही अलावा के सहारे लेकर बैठे रहे। यही नहीं, रविवार को बंदी के कारण बाजार में भी सन्नाटा रहा। काफी चहल पहल वाले क्षेत्र नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने की सड़कें सूनी पड़ी रहीं। यही हाल मऊपाकड़ समेत अन्य चौराहों का रहा। कई जगहों पर अलावा की व्यवस्था न होने से लोग परेशान रहे। रविवार को दिन ढलने के बाद ठंड ज्यादा बढ़ने के साथ ही कोहरा भी बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed