फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The 'store' of plight in the state agricultural store

राजकीय कृषि भंडार में बदहाली का ‘भंडार’

Wed, 01 Jun 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
The 'store' of plight in the state agricultural store
बदहाल स्थिति में राजकीय कृषि बीज भण्डार मिठौरा ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
राजकीय कृषि भंडार में बदहाली का ‘भंडार’
विज्ञापन

टूटे फर्श और खिड़कियां, राजकीय कृषि बीज भंडार की है पहचान
सिंदुरिया(महराजगंज)। मिठौरा राजकीय कृषि बीज भंडार बदहाल है। टूटे फर्श एवं खिड़कियां यहां की पहचान बन चुकी हैं। किसानों को यहां बेहतर ढंग से सुविधा नहीं मिल पा रही है। भवन में लगे पंखे को 12 साल से बिजली कनेक्शन का इंजतार है। क्षेत्र के 82 ग्राम पंचायतों के किसान इससे जुड़े हुए हैं।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2010-11 में लाखों की लागत से निर्मित राजकीय कृषि बीज भंडार मिठौरा में बनने के बाद वायरिंग तो हुई, जिसमें अंदर की तरफ ट्यूबलाइट तथा पंखे लगाने के लिए कनेक्शन प्वॉइंट लगाया गया, लेकिन आज तक विद्युत कनेक्शन कराने की दिशा में पहल नहीं की गई। यहां शौचालय भी नहीं बना है, जिससे यहां आने वाले किसानों को जरूरत पड़ती है तो खुले में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

किसान जगदीश प्रसाद, सच्चिदानंद, राकेश कुमार, मनोज कुमार, इंद्रसान, बृजकिशोर पटेल, गोबरी प्रसाद, मुक्तिनाथ चौधरी, हुबलाल प्रसाद, अनिल कुमार, शिवनाथ प्रजापति, चंद्रभान, मेवालाल, गोविंद साहनी, रामकृपाल ने उप निदेशक कृषि को पत्रक भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि राजकीय कृषि बीज भंडार में पेयजल समेत अन्य सुविधा नदारद हैं, लेकिन जिम्मेदार समस्याओं को दूर करने की दिशा में गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विद्युत कनेक्शन लगवाने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया जाएगा। अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए एक सप्ताह के अंदर कारगर कदम उठाया जाएगा।
रामशिष्ट, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed