{"_id":"6af7762deb4d6f3b6c0eae2a","slug":"employees-are-having-to-face-financial-losses-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189189-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कटौती व अंशदान के बाद भी ईपीएफ खाते में राशि जमा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कटौती व अंशदान के बाद भी ईपीएफ खाते में राशि जमा नहीं
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में तैनात कर्मचारियों के साथ विभाग दोहरा व्यवहार कर रहा है। मानदेय से हर माह ईपीएफ की कटौती तो की जा रही है, लेकिन यह राशि शिक्षकों के खाते में जमा नहीं हो रही है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
जिले में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें कुल 175 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से 75 ऐसे कर्मचारी हैं, जिनका मानदेय 15 हजार रुपये से कम है। नियमानुसार इनके मानदेय से 12 फीसदी कटौती ईपीएफ के लिए की जाती है।
इसी कटौती के सापेक्ष सरकार भी अपना अंशदान देती है। लेकिन पिछले सात माह से इन 75 कर्मियों का ईपीएफ कटौती और सरकारी अंशदान उनके व्यक्तिगत ईपीएफ खाते में जमा नहीं हो रहा है। यह राशि बेसिक के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के सरकारी खाते में जमा हो रहा है।