Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The police have registered an FIR in the case.

Maharajganj News: मजदूरी से लौट रहे व्यक्ति पर हमला

Sat, 14 Nov 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The police have registered an FIR in the case.
भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के सोहसा बांसपार में दैनिक मजदूरी करके घर लौट रहे एक व्यक्ति पर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोहसा बांसपार निवासी राजकुमार निषाद ने तहरीर में बताया है कि 11 नवंबर को शाम करीब सात बजे वह मजदूरी करके अपने घर आ रहा था। गांव के समीप पोखरी के पास पहुंचा तो गांव के ही सुधीर, गणेश, महेश, शैलेश सभी लोगों ने उसे देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि जब उसने गाली देने से मना किया तो बुरी तरह से पीटा गया। वह किसी तरह वहां से घर आया। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद आरोपी घर के अंदर घुस गए और वहां भी मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed