फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The SSB apprehended two individuals and seized a truck loaded with 151 sacks of pumpkin seeds.

Maharajganj News: एसएसबी ने 151 बोरा कद्दू के बीज लदे ट्रक समेत दो को पकड़ा

Sat, 19 Sep 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The SSB apprehended two individuals and seized a truck loaded with 151 sacks of pumpkin seeds.
प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम की दर से 6440 किलोग्राम बीज बरामद
विज्ञापन

अड्डा बाजार। चंडीथान बीओपी पर तैनात 66वीं वाहिनी एसएसबी कर्मचारियों ने शुक्रवार को गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीथान टोल प्लाजा के पास 151 बोरी कद्दू लदे एक ट्रक और उसके चालक समेत दो लोगों को पकड़ा। बरामद सामान और आरोपी को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया।

एसएसबी 66वीं वाहिनी के प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार सूचना मिली कि सोनौली बॉर्डर से एक ट्रक में कुछ प्रतिबंधित सामान आ रहा है। समवाय से तत्काल स्पेशल पेट्रोलिंग हेतु टीम को टोल प्लाजा चंडीथान के पास अतिशीघ्र पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया। टीम मौके पर पहुंची और गुजरने वाली वाहनों की निगरानी एवं पूछताछ करने लगी। एक 12 चक्का ट्रक नौतनवा से आता हुआ दिखाई दिया। टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसमें रखे 151 बोरी कद्दू के बीज पाए गए।
विज्ञापन

प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम की दर से कुल मिलाकर 6440 किलोग्राम बीज बरामद हुए। प्राथमिक पूछताछ में चालक ने अपना नाम सचिन चौधरी (23) निवासी ग्राम सुकरौली थाना अमरहवा जनपद बस्ती एवं दूसरा भी बस्ती का निवासी है लेकिन वह नाबालिग है। चालक ने बताया कि ट्रक लेकर बढ़नी बॉर्डर पार करके कृष्णानगर कस्टम नेपाल से भंसार कटवा कर नेपाल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एवं सोनौली बॉर्डर से लौटते वक्त सोनौली बाजार में नेपाली चालक ने उसे ट्रक दे दिया और इसे यदुवंशी ढाबा बांसी सिद्धार्थनगर के पास छोड़ने को कहा था। वहां से कोई और चालक इसे आगे ले जाता। पहुंचाने के बदले उसे 2500 रुपये एवं कंडक्टर को 700 रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed