फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The second miscreant who snatched the chain from the woman's neck was taken on remand by the police.

Maharajganj News: महिला के गले से चेन छीनने वाले दूसरे बदमाश को पुलिस ने लिया रिमांड

Tue, 23 Dec 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The second miscreant who snatched the chain from the woman's neck was taken on remand by the police.
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में 12 नवंबर को मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से चेन की छिनैती करने वाले दूसरे बदमाश की भी सोमवार को नौतनवा पुलिस ने रिमांड ले ली है। बता दें कि नौतनवा में घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अभियुक्त बस्ती पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद से ही जेल में बंद हैं। पहले अभियुक्त मंजीत कुमार निवासी साहबगंज थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी का 9 दिसंबर को ही पुलिस ने रिमांड ले लिया था, वहीं दूसरे अभियुक्त संजीत कुमार निवासी देवकली प्रधान थाना फरधान जनपद लखीमपुर खीरी के रिमांड के लिए पुलिस ने सोमवार को उसे तलब किया था।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी/विवेचक रामजी गुप्ता ने बताया कि नौतनवा थाने में दर्ज छिनैती के मुकदमे में वांछित संजीत कुमार निवासी देवकली लखीमपुर खीरी को न्यायालय के आदेश पर 14 दिनों के लिए अपने रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed