{"_id":"679fc6cbf07543279708466f","slug":"the-school-was-opened-nine-years-ago-without-recognition-after-action-it-was-opened-with-a-new-name-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141845-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नौ साल पहले खोला था बगैर मान्यता का स्कूल, कार्रवाई पर नए नाम से खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नौ साल पहले खोला था बगैर मान्यता का स्कूल, कार्रवाई पर नए नाम से खोला
Mon, 03 Feb 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक। क्षेत्र के एक गांव में स्कूल संचालक की करतूत से हर कोई हैरत में है। स्कूल में पढ़ने वाली किशोरी को लेकर फरार हो गया है। धर्मांतरण कराने की बात कही जा रही है। दोनों का पता नहीं लग रहा है।
बीते दिन स्कूल में तोड़फोड़ हुई थी। इसके बाद से गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है। गांव में शांति बनी है। आरोपी नौ साल पहले बगैर मान्यता के स्कूल खोला था। शिकंजा कसा तो उसे बंद करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी की बरामदगी और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर शनिवार को विवाद हुआ था। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस व 26 वीं बटालियन पीएसी गोरखपुर टीम को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
लोगों के मुताबिक आरोपी वर्ष 2016 में एक स्कूल खोला था। मान्यता न मिलने के कारण सितंबर 2024 में एसडीएम व बीईओ ने विद्यालय बंद करवा दिया था। तभी से विद्यालय बंद चल रहा है। उधर, बिना मान्यता के नाम बदलकर दूसरा स्कूल संचालित कर लिया।
उसी स्कूल में किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती थी। स्कूल में गांव में करीब 100 से बच्चे पढ़ते थे। मामला सामने आने के बाद से सभी खामोश हैं। अभिभावक भी यह कहने से बच रहे हैं कि उनके बच्चे उस स्कूल में पढ़ते थे। आरोपी के घर सन्नाटा पसरा है। गांव के लोग कहते हैं कि स्कूल संचालक लोगों को झांसा देकर बच्चों का दाखिल कर लिया। किसी को पता नहीं था की स्कूल बगैर मान्यता के संचालित हो रहा है।
स्कूल संचालक की हरकत ठीक नहीं थी। स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा से उसका संबंध कक्षा छह में पढ़ाई के दौरान ही हो गया था। इसे लेकर किशोरी के घर वालों ने उसे समझाने कि कोशिश की, लेकिन वह लोगों की बातों को दरकिनार कर दिया। करीब एक सप्ताह पहले भी किशोरी के घर वालों ने स्कूल संचालक को सुधरने की बात कही, लेकिन वह सुधरने के बजाय किशोरी को साथ लेकर फरार हो गया। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि वह नेपाल चला गया होगा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
गांव में थानाध्यक्ष उमेश कुमार, उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार, धर्मेंद्र प्रजापति, नितिश कुमार व पीएसी टीम में मोहम्मद सलीम, अनुराग कुमार, मोनू गुप्ता, दिनेश कुमार यादव, शिवशंकर सिंह आदि प्रत्येक हलचल पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस एवं पीएसी के जवान निगरानी करने में जुटे हैं।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।ज