फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The school walls will be decorated with the achievements of the girl students and a display board will be installed.

Maharajganj News: छात्राओं के उपलब्धियों से सजेगी स्कूल की दीवार, लगेगा डिस्प्ले बोर्ड

Mon, 15 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The school walls will be decorated with the achievements of the girl students and a display board will be installed.
बेटियों के उत्कृष्ट कार्यों का डिस्प्ले में रहेगा उल्लेख
विज्ञापन


जनपद में 13 स्कूलों में नामांकित 1300 बेटियां
महराजगंज। कस्तूरबा आवासीय स्कूल की दीवारें अब बेटियों को उत्कृष्ट बनने की प्रेरणा देंगी। राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से सभी कस्तूरबा स्कूलों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं कि दीवार पर उन बेटियों का डिस्प्ले लगाया जाए जो किसी क्षेत्र विशेष में उत्कृष्टता साबित करने वाला हो। ताकि बालिकाएं प्रेरित होकर उपलब्धि हासिल करें।

जनपद में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 1,300 बालिकाएं नामांकित हैं। अध्ययन के समय जिन छात्राओं ने अपने परिश्रम, प्रतिभा और लगन से समाज में विशेष स्थान हासिल किया है उनके नाम स्कूल के डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित किए जाएंगे। परियोजना कार्यालय (बेसिक) के निर्देश पर हर कस्तूरबा विद्यालय में डिस्प्ले बोर्ड तैयार किए जाएंगे। इसमें बालिकाओं का नाम, अध्ययन अवधि और उनकी उपलब्धियों का विवरण उल्लेखित रहेगा। शिक्षा नवाचार, खेल, कला, समाज सेवा, बागवानी, नृत्य, गायन,वादन या अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। डिस्प्ले बोर्ड हर वर्ष अपडेट करना होगा ताकि विद्यालय की दीवारें अपनी पूर्व छात्राओं की सफलता की कहानियां बयां करती रहें।
विज्ञापन

---------

कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाएं शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सम्मान देकर न केवल छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी मेहनत और आत्मविश्वास के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। सभी वार्डन को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रदीप कुमार शर्मा, प्रभारी बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed