फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The rush crowd of patients suffering from cold

ठंड की चपेट में आए मरीजों की लगी भीड़

Sat, 13 Jan 2018 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 13 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
The rush crowd of patients suffering from cold
ठंड की चपेट में आए मरीजों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड़ से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज शुक्रवार की दोपहर धूप निकलते ही जिला अस्पताल पहुंच गए। करीब 300 से अधिक मरीजों ने जिला अस्पताल में पंजीकरण कराने के बाद डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने उन्हें ठंड से बचने की सलाह दी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


 शुक्रवार को दोपहर में हल्की धूप निकलने लोगों को थोड़ी राहत तो िमली लेकिन ठिठुरन से लोग परेशान रहे। उधर, जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। पंजीकरण काउंटर पर भी भीड़ बढ़ने से लोगों को काफी देर कतार में खड़े रहकर इंतजार करना पड़ा। उधर, ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज डाॅक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। बड़ी संख्या में मरीज के साथ आए तीमारदार खुले परिसर में धूप में खड़े रहकर ठंड से बचाव की कोशिश करते दिखे। जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन व बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में अधिक भीड़ रही। यहां लोगों को इलाज के लिए लंबी कतार लगानी पड़ी। फिजीशियन एएम भाष्कर ने बताया कि ठंड के कारण सर्दी - खांसी और बुखार से पीडि़त मरीजों की संख्या शुक्रवार को अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅक्टर रंजन मिश्रा ने कहा कि बुखार से पीड़ित बच्चे अधिक रहे। एक सप्ताह से अधिक समय से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शुक्रवार को धूप निकलने पर लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन ठंड का असर अब भी जारी है। सीएमएस डाॅक्टर आरबी राम ने बताया कि धूप होने पर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कुछ ज्यादा रही। लोगों को बेहतर इलाज देने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed