फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road was blocked after accusing the brother-in-law of getting the land registered in his name

Maharajganj News: जेठ पर भूमि अपने नाम करवाने का आरोप लगा सड़क किया जाम

Sat, 08 Mar 2025 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Mar 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
The road was blocked after accusing the brother-in-law of getting the land registered in his name
पनियरा। नगर पंचायत पनियरा स्थित टेमर नाला के पास एनएच-328 मार्ग पनियरा परतावल पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे बुजुर्ग दंपति ने भूमि विवाद में सड़क जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर कर जाम खुलवाया। इससे आवागमन आधा घंटा तक बाधित रहा।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पीड़ित वार्ड नं 11 गांधी नगर निवासी अमरावती देवी ने बताया कि मेरे जेठ ने ससुर को बहला-फुसलाकर भूमि अपने नाम करवा ली है। शनिवार की सुबह मैं काम पर गई थी। घर पर सास-ससुर और मेरी बेटी थी। जेठ के बेटे घर खाली करने को कहकर पीटने लगे। शोर मचाया तो भाग गए। मेरे पास पैसा नहीं है। एक साल से भूमि के लिए न्यायालय में केस लड़ रही हूं। अब बुजुर्ग सास-ससुर और अपने बच्चों को लेकर कहां जाऊं। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, पारिवारिक मामला है। कोर्ट से आदेश लाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed