फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The road to Lehda Temple is riddled with countless potholes, forcing hundreds of thousands of devotees to endure a bumpy, jolting journey.

Maharajganj News: लेहड़ा मंदिर की राह में गड्ढे हजार, लाखों श्रद्धालु हिचकोले खाने के लिए मजबूर

Sat, 17 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The road to Lehda Temple is riddled with countless potholes, forcing hundreds of thousands of devotees to endure a bumpy, jolting journey.
लेहड़ा रेलवे स्टेशन से मंदिर तक जाने वाला मार्ग- संवाद
महराजगंज/फरेंदा। शारदीय नवरात्र में फरेंदा स्थित लेहड़ा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जिले के प्रमुख शक्तिपीठ में दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं लेकिन मंदिर तक पहुंचने की राह में उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर सड़क गड्ढों में तब्दील है, तो दूसरी ओर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर मनमाना किराया वसूलने के आरोप लग रहे हैं। आर्द्रवन में स्थित लेहड़ा देवी मंदिर को महाभारत कालीन माना जाता है। मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। यहां पहुंचने के लिए लेहड़ा रेलवे स्टेशन सबसे नजदीक है, जो मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। हालांकि, यहां सीमित ट्रेनों का ठहराव होने के कारण अधिकतर श्रद्धालु आनंदनगर जंक्शन पर उतरकर सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचते हैं। नवरात्र में भीड़ बढ़ने के साथ उनकी परेशानी भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

आनंदनगर रेलवे स्टेशन से मंदिर तक पहुंचने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा ही प्रमुख साधन हैं। श्रद्धालुओं का आरोप है कि नवरात्र में भीड़ का फायदा उठाकर चालक सामान्य दिनों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। फरेंदा निवासी पंकज पांडेय और मुकेश कुमार सिंधी ने बताया कि सामान्य दिनों में आनंदनगर से मंदिर तक का किराया करीब 50 रुपये है, लेकिन नवरात्र में 70 रुपये लिए जा रहे हैं। लेहड़ा स्टेशन से मंदिर तक सड़क बदहाल : मंदिर के नजदीक स्थित लेहड़ा रेलवे स्टेशन पर सीमित ट्रेनों का ठहराव होने के कारण यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है। हालांकि, स्टेशन से मंदिर तक जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क की हालत भी खराब है। जगह-जगह गड्ढे और जलभराव होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। पैदल चलने वालों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि ई-रिक्शा भी गड्ढों में हिचकोले खाते हुए चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed