फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Released from jail, Phelan will now stay as a guest at the Police Lines for a week.

Maharajganj News: जेल से रिहा, अब एक हफ्ते पुलिस लाइंस में मेहमान बनकर रहेगा फेलेन

Sat, 17 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Released from jail, Phelan will now stay as a guest at the Police Lines for a week.
अमेरिकन नागरिक की फोटो
महराजगंज। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिक ट्रेविस फेलेन को जेल से रिहा कर दिया गया है। हालांकि, अमेरिका लौटने के लिए एक्जिट परमिट जारी नहीं होने के कारण उसे पुलिस लाइंस में रखा गया है। परमिट की प्रक्रिया पूरी होने में करीब एक सप्ताह लगने की संभावना है। इस दौरान उसके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था पुलिस लाइंस में की गई है। ट्रेविस फेलेन को 30 मई को फरेंदा पुलिस ने छतरी चौराहे से गिरफ्तार किया था। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रहने के आरोप में उसे सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इस दौरान उसे कई बार न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मामले में समय से आरोपपत्र दाखिल किया। इसके बाद न्यायालय ने 135 दिन में फैसला सुनाते हुए जेल में बिताई अवधि को सजा माना और पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

दूतावास की ओर से अर्थदंड जमा किए जाने के बाद 15 अक्तूबर को उसे जेल से रिहा कर दिया गया। हालांकि, अमेरिका वापसी के लिए आवश्यक एक्जिट परमिट नहीं मिलने के कारण वह अभी भारत में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed