फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The questions asked by the Minister of ITI students

मंत्री ने आईटीआई के छात्रों से पूछे सवाल

Fri, 19 Jan 2018 01:09 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 19 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
The questions asked by the Minister of ITI students
मंत्री ने आईटीआई के छात्रों से पूछे सवाल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री सुरेश पासी ने बृहस्पतिवार को आईटीआई महराजगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य से यहां की व्यवस्था से जुड़ी जानकारी लेने के साथ ही समस्याओं के बारे भी पूछताछ की। 
विज्ञापन


मंत्री ने छात्र व स्टाफ उपस्थिति पंजिका का मुआयना कर कॉलेज परिसर का भी निरीक्षण छात्रों से बात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली, साथ ही उनसे सवाल भी पूछा। प्रैक्टिकल भी करवाया। निरीक्षण के बाद राज्य मंत्री सुरेश ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कौशल विकास योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक कर योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से समाज के हर वर्ग के हित के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, किसानों व मजदूरों के हित के लिए योजनाएं संचालित की गई हैं। ऋण मोचन योजना से काफी संख्या में किसान लाभान्वित हुए। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य भी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का पूरा अमल होना चाहिए और प्रशासन इसे हर वाजिब व्यक्ति तक पहुंचाए।  किसानों के हर हित का ध्यान रखा जाय।इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, परदेसी रविदास, जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, सुभाष विश्वकर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, भाजयुमो जिला महामंत्री दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed