फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The pump at the headquarters remained closed for the entire day, fuel shortage rumours continued to spread.

Maharajganj News: पूरे दिन बंद रहा मुख्यालय का पंप, उड़ती रही ईधन किल्लत अफवाह

Sat, 21 Mar 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The pump at the headquarters remained closed for the entire day, fuel shortage rumours continued to spread.
बंद पड़ा जिला मुख्यालय का पेट्रोल पंप।
इकलौता पंप होने के चलते अफवाह को मिली हवा
विज्ञापन

महराजगंज। फरेंदा हाईवे पर मुख्यालय का पेट्रोल पंप शुक्रवार पूरे दिन बंद रहा। पंप बंदी के बीच ईंधन किल्लत की अफवाह ने लगभग पूरे दिन परेशान किया। नगर का एकमात्र पेट्रोल पंप होने के चलते यह अफवाह और मजबूत होती गई और लोग पेट्रोल व डीजल के लिए आसपास के पंपों की तरफ दौड़ पड़े। अफवाह इतनी तेज थी कि हाइवे के महुअवा पंप का डीजल पेट्रोल भी शाम चार बजे समाप्त हो गया।
जनपद में एलपीजी सिलिंडर बुकिंग व डिलीवरी नियम बदलने के बीच हायतौबा मची है। इसी बीच जिला मुख्यालय के फरेंदा हाइवे का पेट्रोल पंप जो जिला अस्पताल के निकट संचालित सुबह से ही बंद रहा। डीजल पेट्रोल लेने के लिए पंप आने वाले बंदी देखकर सकते में आ गए और धीरे-धीरे यह अफवाह तैरने लगी कि एलपीजी के साथ अब डीजल व पेट्रोल की किल्लत भी शुरू हो गई है। अफवाह ने काम किया और मुख्यालय के लोग महुअवा पेट्रोल पंप की तरफ निकलने लगे। अफरातफरी की स्थिति यह रही कि पूर्ति अधिकारी एपी सिंह को महुअवा पंप तक लोगों यह समझाने जाना पड़ा कि जनपद में डीजल व पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सभी पंप पर डीजल पेट्रोल हैं इसलिए जरूरत के मुताबिक ही खरीद करें, लेकिन यह आश्वासन लोगों के समझ के परे रहा। स्थिति यह हो गई कि यहां 50 हजार लीटर पेट्रोल व 30 हजार लीटर डीजल शाम चार बजते- बजते समाप्त हो गया जिससे यह पंप भी बंद करना पड़ गया।
विज्ञापन

---------
जनपद में डीजल व पेट्रोल की कोई समस्या नहीं है। मुख्यालय का पेट्रोल पंप तकनीकी कारणों से बंद रहा। लेकिन किसी तरह की नोटिस इत्यादि चस्पा न होने के कारण अफवाह फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed