फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The process of rationalizing polling stations will be completed by the 27th.

Maharajganj News: मतदेय स्थलों के युक्तिकरण की प्रक्रिया 27 तक होगी पूरी

Sat, 17 Oct 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The process of rationalizing polling stations will be completed by the 27th.
महराजगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदेय स्थलों के सम्भाजन और युक्तिकरण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसके लिए सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 से 18 अक्तूबर तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। साथ ही, मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण और नए मतदेय स्थल बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 19 अक्तूबर को आलेख्य सूची का प्रकाशन कर उसे राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 26 अक्तूबर तक प्राप्त शिकायतों और सुझावों का निस्तारण कर सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 27 अक्तूबर को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को भेजे जाएंगे। अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed