फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The presentation of Devi Geeta captivated the mind.

Maharajganj News: देवी गीताों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Sat, 04 Oct 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The presentation of Devi Geeta captivated the mind.
महराजगंज। मुजुरी बाजार कस्बे में मां भगवती जागरण व झांकी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता निर्भय सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया। इस दौरान गायक अभिषेक सरगम, गायिका ऊषा कसौधन और उनकी मंडली के साथ-साथ झांकी शमशेर सांवरिया ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मां भगवती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंच को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां मां दुर्गा की आकर्षक मूर्ति और रंग-बिरंगी झांकियां श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूजा-अर्चना के बाद गायक अभिषेक सरगम और गायिका ऊषा कसौनन ने मां भगवती के भजनों और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। उनके मधुर स्वर और भक्ति भाव से भरे गीतों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडली ने भी अपने संगीतमय प्रदर्शन से समां बांध दिया। मंडली झांकी शमशेर सांवरिया ने मां भगवती के विभिन्न रूपों को दर्शाने वाली मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया। इन झांकियों में मां दुर्गा के नौ रूपों को बड़े ही सुंदर और कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मुजुरी देवेंद्र गिरि, अनिल जायसवाल,रुपेश शर्मा, महेंद्र सिंह,आकर्ष श्रीवास्तव, डब्ल्यू, पन्ने लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed