Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The power transmission line and transformer were damaged by flooding in the Budhi Gandaki River.

Maharajganj News: डेढ़ माह बाद गांवों में लौटी बिजली, मोबाइल नेटवर्क भी बहाल

Thu, 19 Nov 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The power transmission line and transformer were damaged by flooding in the Budhi Gandaki River.
सोनौली। नेपाल के गोरखा जिले के धारचे क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित गांवों को डेढ़ माह बाद बिजली और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा मिल गई है। सोमवार से शुरू हुए धारचे गांवपालिका के वार्ड नंबर एक और तीन के करीब 600 घरों में बुधवार को विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। इसके साथ ही उहिया स्थित नेपाल टेलीकॉम का मोबाइल टावर भी चालू हो गया।
विज्ञापन

बूढ़ीगंडकी नदी की बाढ़ से विद्युत प्रसारण लाइन और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं, चुमनुब्री गांवपालिका के वार्ड नंबर तीन स्थित सिर्दिबास उहिया लघु जलविद्युत परियोजना को भी नुकसान पहुंचा था। इससे उहिया मोबाइल टावर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। धारचे वार्ड नंबर दो के अध्यक्ष सरोज गुरुङ ने बताया कि कादुरी संस्था की पहल पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराई गई।
विज्ञापन

उहिया टावर से अब माछाखोला, खोर्ला, खोर्लाबेंसी, दुङ्ला, रुन्चेत, उम्चेत और हुल्चुक समेत आठ गांवों में मोबाइल सेवा शुरू हो गई है। संचार सेवा बंद होने से सरकारी कामकाज और ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित थी। फोन करने के लिए लोगों को ऊंची पहाड़ियों पर जाना पड़ता था। डेढ़ माह तक ग्रामीण सोलर लाइट के सहारे जीवन बिताने को मजबूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed