{"_id":"6a2c6b925a731a35a40daa21","slug":"the-police-conducted-a-drive-to-inspect-the-security-arrangements-at-banks-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-179106-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस ने अभियान चला बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस ने अभियान चला बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची
विज्ञापन
बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम का जाना हाल
महराजगंज। पुलिस ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं एवं एटीएम केंद्रों पर चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की जांच की।
चेकिंग के दौरान बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती, प्रवेश एवं निकास द्वारों सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। पुलिस टीमों ने बैंक परिसर और एटीएम बूथों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। साथ ही बैंक में आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों की भी निगरानी की गई।
पुलिस ने बैंक ग्राहकों को भी जागरूक करते हुए साइबर अपराधों और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। लोगों से अपील की गई कि वे अपने एटीएम कार्ड, पासबुक, ओटीपी तथा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।