फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The player to reach the final in Lucknow Region

लखनऊ रीजन के खिलाड़ी पहुंचे फाइनल में

Sun, 09 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Sun, 09 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The player to reach the final in Lucknow Region
बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला
 27 वें राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय में खेला जा रहा हैं। मैच के दूसरे दिन भी 8 संभागों के भोपाल, चण्डीगढ़, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर पटना, पूणे, शिलांग से आए हुए 120 छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें अंडर 17 अंडर 19 के खिलाड़ियों ने   खेल प्रतिभा का परिचय दिया। 
विज्ञापन

दूसरे दिन सिंगल अंडर 14 में लखनऊ की प्रतीक्षा और चण्डीगढ़ की भूमिका के बीच मैच खेला गया। इसमें प्रतीक्षा द्वारा 21 और भूमिका ने 16 अंक ही बना पाये। जबकि डबल्स 14 में लखनऊ की प्रतीक्षा और काव्या और चण्डीगढ़ की भूमिका और लीजा के बीच मैच खेला गया। जिसमें 21-14 अंक ही हासिल कर सके। सिंगल अंडर 17 में लखनऊ की सुहाना व जयपुर की वंसिका के बीच मैच खेला गया। इसमें सुहाना 23 और वंसिका 21 अंक ही प्राप्त कर सकीं। जबकि डबल अंडर 17 में लखनऊ की सुहाना और ज्योति तथा जयपुर की वंसिका व दीपेन्द्रा के बीच मैच खेला गया। इसमें 21-15 अंक प्राप्त कर सके। सिंगल अंडर 19 में लखनऊ की तन्नू और जयपुर की रचना के बीच मैच खेला गया। जिसमें तन्नू 21 अंक व रचना 16 अंक ही प्राप्त कर सकी। जबकि डबल अण्डर 19 में लखनऊ की विनिता और अर्पणा तथा जयपुर की वैशाली व रचना के बीच कांटे का मैच खेला गया। इसमें जयपुर की टीम 21 और लखनऊ की टीम महज 19 अंक ही बना पाई। 
विज्ञापन

सिंगल अंडर 14 में शिलांग के रोशन और हैदराबाद के गणेश के बीच कांटे का मैच खेला गया। इसमें रोशन ने 21 और हैदराबाद के गणेश ने महज 12 अंक ही बना सके। जबकि डबल अंडर 14 में शिलांग के रोशन व मनीष और हैदराबाद के गणेश व करन कुमार के बीच मैच खेला गया। जिसमें शिलंग को 21 और हैदराबाद को 19 अंक ही बना सके। जबकि सिंगल अण्डर 14 में लखनऊ के कौशल व पुणे के प्रणव के बीच मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ के खिलाड़ी को 21 अंक और पूणे को 12 अंक ही प्राप्त कर सका। जबकि डबल अण्डर 14 में लखनऊ के पवन व शत्रुधन और पूणे के प्रणव व शशांक के बीच मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ को 21 अंक और पूणे को 12 अंक ही मिला सका। इस प्रकार फाइनल मैच में लखनऊ रीजन के खिलाड़ी पहुंच गये हैं। फाइनल मैच में जयपुर लखनऊ हैदराबाद, पूणे, शिलांग, के खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed