फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The path to irrigation of 50 thousand acres of land will be easy

Maharajganj News: 50 हजार एकड़ खेत की सिंचाई की राह होगी आसान

Thu, 22 Aug 2024 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The path to irrigation of 50 thousand acres of land will be easy
रामनगर गांव में बोरिंग करते लघु सिंचाई विभाग के कर्मी।संवाद
-3.45 करोड़ से जिले में होगा 2038 बोरिंग, मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का किया जा रहा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। लघु सिंचाई विभाग की ओर से जिले में बोरिंग करने की कार्य योजना तैयार की गई है। 3.45 करोड़ रुपये खर्च करके 2038 बोरिंग की जाएगी। इससे करीब 50 हजार एकड़ खेत के सिंचाई की राह आसान होगी। लघु सिंचाई विभाग से आने वाले दिनों में पात्र लोगों को निशुल्क बोरिंग योजना का लाभ मिलेगा।
लघु सिंचाई विभाग को कुल 345.84 रुपये शासन स्तर स्वीकृत हुए हैं। योजना के तहत लघु व सीमावर्ती किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। सिंचाई संबंधी समस्या दूर करने को लेकर मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। अब किसान निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। इसके बाद लघु सिंचाई विभाग इसकी पड़ताल कर पात्र किसानों के खेतों में बोरिंग कराने का काम पूरा करेगा। किसान विभाग के पोर्टल पर निशुल्क बोरिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

शासन की तरफ से जिले में वित्तीय वर्ष 2024 में कुल वार्षिक लक्ष्य 3400 के सापेक्ष 2038 निशुल्क बोरिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद लघु सिंचाई विभाग की ओर से किसानों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------

पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीयन हो। अगर किसान योजना में पंजीकृत नहीं है तो उनका पंजीकरण पारदर्शी किसान सेवा पोर्टल पर अपलोड कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद जांच कर किसानों के खेतों में विभाग की ओर से निशुल्क बोरिंग कराया जाएगा।
-नवीन सहगल, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग
----------
निशुल्क बोरिंग के लिए पात्रता की श्रेणी
-पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीयन हो।
-उप्र भूगर्भ जल प्रबंधन में पंजीयन हो।
-सामान्य श्रेणी के लघु व सीमांत किसानों की जोत 0.2 हेक्टेयर एवं अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए न्यूनतम जोत सीमा का प्रतिबंध नहीं है।
-2.5 से 5 एकड़ तक लघु व 0.5 से 2.5 एकड़ तक सीमांत किसान की श्रेणी में लाभान्वित होंगे।
---------------------
मध्यम गहरी बोरिंग के लिए पात्रता
-पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीयन हो।
-उप्र भूगर्भ जल प्रबंधन में पंजीयन हो।
-इस योजना में सभी जाति व श्रेणी के किसान पात्र होंगे।
-----------------------------
11 ब्लॉक में 181-181 और धानी में 45 बोरिंग
सदर, पनियरा, फरेंदा, नौतनवा, घुघुली, निचलौल, मिठौरा, लक्ष्मीपुर, बृजमनगंज ब्लाॅक में एक 181-181 बोरिंग होगा। वहीं धानी ब्लॉक में 47 बोरिंग होगा। संबंधित क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस बार सबसे कम धानी ब्लॉक में बोरिंग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed