{"_id":"6a83722842e70fe333097f9c","slug":"the-panchmukhi-shiva-temple-in-itahiya-resounded-with-chants-of-bol-bam-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-183447-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोल बम के जयकारे से गूंज उठा पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोल बम के जयकारे से गूंज उठा पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां
विज्ञापन
ठूठीबारी। सावन के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी पर्व के अवसर पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार की देर रात से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
सोमवार की रात 2 बजे मंदिर के मुख्य सेवादार जितेंद्र त्रिपाठी व पुजारी कन्हैया गिरी ने मंदिर का पूरबी कपाट खोल दिया। फिर पंचमुखी भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक आरती के बाद श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने के लिए पश्चिमी फाटक खोल दिया गया। इसके बाद कतार में खड़े भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने बाबा भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प, दूध जल चढा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार मे सुख-समृद्धि की कामना किया। इस दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव बोल बम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
शिव भक्तों ने मनोरंजन का उठाया लुप्त
चंद्रमुखी शिव मंदिर ईटहियां मेले में श्रद्धालुओं बच्चो एवं नौजवानों के मनोरंजन के लिए मेले मे मौत का कुंआ, झूला,ट्रेन, चकरी, सर्कस, जलपरी, नाव आदि लगाया गया है, जो आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान मेले में पहुंचे दर्शनार्थी एवं मेला देखने गए लोगों ने मनोरंजन किया।