{"_id":"62eec0ba9a975876505b1fbd","slug":"the-pain-of-the-complainants-spilled-in-the-entire-resolution-day-then-the-words-of-the-officials-came-to-the-fore-maharajganj-news-gkp446302967","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में छलका फरियादियों का दर्द, तो अधिकारियों की कथनी-करनी आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में छलका फरियादियों का दर्द, तो अधिकारियों की कथनी-करनी आई सामने
विज्ञापन
नौतनवां में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम सत्येंद्र कुमार एवं एस
- फोटो : MAHARAJGANJ
संपूर्ण समाधान दिवस में छलका फरियादियों का दर्द, तो अधिकारियों की कथनी-करनी आई सामने
महराजगंज। नौतनवां तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को दर्द छलका, तो जिम्मेदारों की कथनी-करनी सामने आ गई। कोई महीने भर से प्रार्थनापत्र दे रहा है, तो कोई चार माह से चक्कर लगा रहा है। सभी हर बार आश्वासन पाकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। कोई जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग कर रहा, तो कोई सड़क से हैंडपंप हटवाने की फरियाद कर रहा है।
ग्राम सभा खैराटी टोला नौडिहवा निवासी वृद्ध महिला कोइली अपने मकान पर हुए कब्जे की शिकायत लेकर आईं थीं। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो माह से प्रत्येक तहसील दिवस में शिकायत लेकर आती हैं। आज तक न्याय नहीं मिला।
क्षेत्र के पुरैनिहा निवासी मुलायम ने बताया कि ग्रामसभा में उन्हें पट्टे पर जमीन मिली है। उस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि तीन-चार माह में कई बार पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक बार फिर तहसील दिवस में न्याय की आस में पत्र सौंपा हूं।
विज्ञापन
ग्रामसभा गनेशपुर निवासी कृष्ण मुरारी ने चकरोड पर हुए कब्जे को खाली कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने से एक ही शिकायत लेकर तहसील का चक्कर लगा रहा हूं। हर बार जिम्मेदार रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण करने का आश्वासन देते हैं, लेकिन होता कुछ नहीं हे। उनका कहना है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण मामला लंबित है।
निचलौल तहसील सभागार में ओड़वलिया गांव के महेंद्र प्रसाद अर्जी लेकर जिम्मेदारों के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर तक जाने वाली सड़क के बीच में इंडिया मार्का हैंडपंप लगवा दिया गया है। इसके चलते आने-जाने में दुश्वारियां हो रही है। हैंडपंप को बीच सड़क से हटवाने के लिए ढाई वर्ष से जिम्मेदारों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहा हूं। संपूर्ण समाधान दिवस में भी 6 जुलाई 2020, 20 अक्तूबर 2020, तीन नवंबर 2020, 15 नवंबर 2020, 19 जनवरी 2021, 11 नवंबर 2021 को शिकायत की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस बार भी आश्वासन मिला है।