{"_id":"6b0205a574a19e91420ba5d2","slug":"the-outline-for-the-training-has-been-finalized-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189774-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दक्ष के जरिये बनाएंगे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दक्ष के जरिये बनाएंगे अव्वल
विज्ञापन
महराजगंज। समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का तीन दिवसीय आवासीय दक्ष प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 25 नवंबर के बाद होगा। प्रशिक्षण की रूपरेखा तय कर ली गई है।
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के धरातल पर क्रियान्वयन और प्रधानाचार्य की भूमिका के बारे में विशेष जानकारी दी जाएगी। दक्ष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानाचार्यों की प्रबंधकीय एवं अकादमिक दक्षता को बढ़ाना है। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार भारती ने बताया कि प्रशिक्षण में शैक्षिक नेतृत्व, विद्यालय विकास योजना, अकादमिक निगरानी और समुदाय सहभागिता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा।
प्रधानाचार्यों को विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के गुर सिखाए जाएंगे। जिले में 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें करीब 10 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। इन विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रधानाचार्यों को नेतृत्व क्षमता में अव्वल बनाने की योजना है।