फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The newly married couple will get the blessings of "Shagun".

Maharajganj News: नवविवाहित दंपती को मिलेगा ''शगुन'' का आशीर्वाद

Mon, 10 Jul 2023 05:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
The newly married couple will get the blessings of "Shagun".
आज से सभी 199 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मनेगा आशीर्वाद अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में नवविवाहित दंपती को ''शगुन'' का आशीर्वाद मिलेगा। इसके लिए जिले के सभी 199 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ( एचडब्लूसी) पर 11 जुलाई से आशीर्वाद अभियान चलेगा। इसके तहत सभी एचडब्लूसी पर नवविवाहित दंपती को बुलाकर किट दी जाएगी। अभियान की सफलता के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, बीपीएम और बीसीपीएम तथा सभी सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.नीना वर्मा ने सभी सीएचओ, एएनएम और आशा कार्यकर्ता 11 से 24 जुलाई तक मनाए जाने वाले आशीर्वाद अभियान के दौरान नवविवाहित दंपतियों के साथ परिवार नियोजन पर संवाद एवं ग्राह्यता बढ़ाने पर जोर देंं। अधिक से अधिक नव विवाहित दंपतियों से संपर्क कर उन्हें शगुन किट उपलब्ध कराएं। आशीर्वाद अभियान के तहत आशा और एएनएम एक वर्ष के दौरान हुई शादी वाली दंपती को चिह्नित करते हुए सूची बनाएं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राकेश कुमार ने बताया कि सूची में शामिल सभी नवविवाहितों को शगुन किट दी जाएगी। महिला की वजन, ऊंचाई, रक्तचाप, खून और मधुमेह की जांच कराई जाएगी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाले सभी नवविवाहित दंपती को परिवार नियोजन के ''बास्केट ऑफ च्वाइस'' के बारे में परामर्श देते हुए शगुन किट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
क्या है शगुन किट
परिवार नियोजन कार्यक्रम के सामग्री प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि शगुन किट का थैला जूट से बना है, जिसमें श्रृंगार, दैनिक,जरूरत के कुछ सामान और परिवार नियोजन के कुछ साधन हैं। शगुन किट में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का संबोधन पत्र, विवाह पंजीकरण फार्म, जूट की थैली, दो रूमाल, शीशा नेलकटर, छाया साप्ताहिक गोली, शेविंग रेजर, आपातकालीन गर्भ निरोधक गोली और गर्भावस्था जांच किट रहती है।
--------------------
शगुन किट का उद्देश्य
परिवार नियोजन सामग्री प्रबंधक ने बताया कि नव विवाहित दंपती के बीच परिवार नियोजन की बातचीत को बढ़ावा देना है ताकि वह शादी के बाद पहला बच्चा कम से कम दो साल बाद प्लान कर सकें। नवविवाहित दंपतियों को देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं के बीच 10748 शगुन किट दिए गए हैं।


नव विवाहित दंपती को दिया जाता है शगुन किट
सदर ब्लाॅक की आशा कार्यकर्ता माधुरी ने बताया कि शगुन किट नव विवाहित दंपती को दिया जाता है। साथ ही उन्हें परिवार नियोजन संबंधित संदेश भी बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed