फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The new bill will take away the OPS rights of pensioners

Maharajganj News: नया विधेयक छीनेगा पेंशनर्स का ओपीएस अधिकार

Mon, 23 Jun 2025 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Jun 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
The new bill will take away the OPS rights of pensioners
महराजगंज। सोमवार को अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स के निर्देशन में सोमवार को संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने मुख्यालय पर बैठक कर मार्च 2025 में पास केंद्रीय वेतन आयोग 2025 विधेयक का विरोध करते हुए इसे ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) का विरोधी बताया। संयोजक परशुराम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा देने के चक्कर में पुराना पेंशन पाने वाले पेंशनर्स के अधिकार कम करना चाहती है, लेकिन पेंशनर्स कल्याण समिति ऐसा नहीं होने देगी। इसकी लड़ाई हर स्तर पर मजबूती से लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि 25 मार्च 2025 को लोकसभा में केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) सत्यापन के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। इसके खिलाफ पेंशनर्स को लाने के लिए आल इंडिया स्टेट पेंशनर्स ने 14 अप्रैल को नई दिल्ली व 29 मई 2025 को पेंशनर्स की बैठक कर इस विधेयक को कर्मचारी विरोधी बताया। कहा कि इससे महंगाई के बाद भी बढ़ोत्तरी नहीं होगी ऐसे में अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए 23 जून को संयुक्त विरोध दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दिया कि अगर विधेयक वापस नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर रामशरण गुप्ता, बृजेश मल्ल, दीपचंद त्रिपाठी, अनिरुद्ध, रामअवध प्रसाद, उदयभान त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed