फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'The name of the country shone on the world stage under the leadership of Modi-Yogi'

‘मोदी-योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर चमका देश का नाम’

Fri, 10 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
'The name of the country shone on the world stage under the leadership of Modi-Yogi'
अड्डा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में लोगो का अभिवादन करते उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा । - फोटो : MAHARAJGANJ
‘मोदी-योगी के नेतृत्व में विश्व पटल पर चमका देश का नाम’
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का भाजपा नेताओं ने किया गुणगान
नौतनवां (महराजगंज)। अड्डा बाजार स्थित महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के अवसर पर भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। लोक कलाकारों ने गीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में देश का नाम विश्व पटल पर चमका है।
पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क आदि सुविधाएं देने का कार्य किया है। फरेंदा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को निरंतर मिल रहा है। क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने के लिए सभी को एकजुट होकर भाजपा का सहयोग करने की जरूरत है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा दावे करने वाली नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर विकास करने वाली पार्टी है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि अब जनता को अच्छे और खराब कार्यों में फर्क कर भाजपा के पक्ष में एकजुट होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भापजा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नगर पालिका के चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल, जगदीश गुप्त, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, बच्चू लाल चौरसिया, खुर्शीद आलम, अमरनाथ गुप्ता, राधेश्याम सिंह, गौतम तिवारी, सुमित्रा, सुधाकर मिश्र, जितेंद्र जायसवाल, चंदन चौधरी, लालचंद्र चौधरी, राहुल गौड़ आदि मौजूद रहे।
‘डबल इंजन की सरकार में गरीबों को डबल राशन’
महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन वाली सरकार गरीबों को डबल राशन दे रही है। जबकि इसके पहले की सरकार गरीबों की राशन ही खा जाती थी।

बगैर नाम लिए विपक्षियों पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्षी पार्टियों का बगैर नाम लिए कहा कि बबुआ और बुआ की सरकार में हर त्योहारों पर दंगा होता था। उसके बाद कर्फ्यू लग जाता था। भाजपा सरकार में किसी भी त्योहार पर न दंगा होता है न कर्फ्यू लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed