फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The movement's warning from November 12

12 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी

Thu, 20 Sep 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 20 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
The movement's warning from November 12
12 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को श्रीनगर ताल पर पुल बनवाने के लिए जिला मुख्यालय पर बैठक की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं भाकियू के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहनी ने कहा कि बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर एवं नौतनवां के बीच स्थित श्रीनगर ताल पर अंग्रेजों के जमाने में बना पुल ध्वस्त हो गया है। इससे दो दर्जन गांवों की करीब 50 हजार की आबादी काे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पुल को बनवाने के लिए कई बार आंदोलन किया गया। सक्षम अधिकारियों की तरफ से समस्या के समाधान के लिए आश्वासन भी दिया गया लेकिन अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। इस पुल के नहीं बनने से स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में यह पुल बनवाया जाना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते पुल नहीं बना तो 12 नवंबर से जिला मुख्यालय पर गांधीवादी  तरीके से बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में ओम प्रकाश मौर्य, रामप्रगट निषाद, भरत भुआल, बालिकरन, चिन्नी, राजेश, लालू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed