फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Modi government at the center is committed to the welfare of the farmers: MLA

केंद्र की मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध : विधायक

Sat, 29 Jul 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The Modi government at the center is committed to the welfare of the farmers: MLA
खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं जिला स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर के एक अतिथि गृह में कृषि विभाग के तत्वावधान में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं जिला स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया। इसमें आधुनिक एवं जैविक खेती पर जोर दिया गया। किसानों को दलहन और तिलहन की खेती संग औषधीय खेती कर समृद्ध बनने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, विशिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने गोष्ठी का शुभारंभ किया।

विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। मोदी सरकार किसानों के आर्थिक उन्नति के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। किसान परंपरागत से हटकर खेती करें। इसके लिए सरकार उन्हें विभिन्न योजनाओं के जरिए अनुदान दे रही है। भाजपा सरकार में किसानों के लिए सरकार ने कल्याणकारी योजना के माध्यम से उनके सम्मान को बढ़ाया है, जिससे किसान खुशहाल हुए हैं। सरकार ने किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही बीज और उर्वरक व्यवस्था भी है। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक राम शिष्ट, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भी सुझाव दिए। सभी अतिथियों ने लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। किसानों को श्री अन्न किट भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed