फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The miscreants surrounded the bike rider on the road and beat him with sticks.

Maharajganj News: मनबढ़ों ने बाइक सवार को रास्ते में घेर लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 21 Mar 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The miscreants surrounded the bike rider on the road and beat him with sticks.
पुलिस मामले में तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के रुद्ररौली गांव के पास एक पुलिया पर कुछ मनबढ़ों ने एक बाइक सवार व्यक्ति को घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख पीड़ित को जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले।
फिलहाल इस मामले में पुलिस शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित कृष्णा चौधरी निवासी सिंहपुर ने बताया कि वह 19 मार्च को भाई राजेश चौधरी की बेटी खुशबू को बाइक से लेकर रुद्ररौली गांव जा रहे थे। आरोप है कि अभी वह रुद्ररौली गांव से पहले स्थित एक पुलिया के पास पहुंचे थे। जहां पर पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

अभी वह कुछ समझने की कोशिश करते कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों को आते देख आरोपी उन्हें जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, ज्ञानदेव शर्मा, कलाम, अंकित उर्फ किशन और कई अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed