फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The miscreants entered the shop and beat up the shopkeeper.

Maharajganj News: मनबढ़ों ने दुकान में घुस दुकानदार को पीटा

Fri, 24 Oct 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreants entered the shop and beat up the shopkeeper.
निचलौल। नगर पंचायत के कटरा चौराहा स्थित एक दुकान में कुछ मनबढ़ घुस गए। दुकानदार कुछ समझने का प्रयास करता। इस बीच मनबढ़ हमलावर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर जेब में रखी नकदी लूट ली। भीड़ जुटती देख हमलावर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर छह नामजद के अलावा कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित दुकानदार आयुष कुमार गुप्ता निवासी सिरौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नगर पंचायत निचलौल के कटरा चौराहे पर दुकान है।
22 अक्तूबर को वह दुकान पर बैठे थे। इसी बीच लोहिया नगर वार्ड के कुछ मनबढ़ लाठी-डंडों के साथ दुकान पर पहुंचे और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर वह आक्रोशित हो उठे। इस दौरान कुछ समझने का प्रयास करते कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन

बचने के लिए वह दुकान में घुस गए, लेकिन हमलावर उनकी पीछा करते हुए दुकान के अंदर घुस आए मारने-पीटने लगे। इस दौरान हमलावर उनकी जेब में रखे पांच हजार रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed