फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The minimum temperature dropped by one degree, increasing the cold.

Maharajganj News: एक डिग्री नीचे उतरा न्यूनतम पारा, बढ़ी ठंड

Fri, 05 Dec 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The minimum temperature dropped by one degree, increasing the cold.
आठ किमी प्रति घंटा रही पछुआ हवा की रफ्तार
विज्ञापन

अगले सप्ताह से कोहरा बढ़ने की है संभावना
महराजगंज। दिसम्बर माह के शुरू होते ही ठंड बढ़ती जा रही है। तापमान लुढ़कने का क्रम बृहस्पतिवार को भी बना रहा। लेकिन इस बार अधिकतम की जगह न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बढ़ी ठंड ने लोगों को परेशान किया।
बृहस्पतिवार को सर्दी का प्रभाव सुबह से दोपहर लगभग 11 बजे तक कम महसूस हुआ क्योंकि इस समय पछुआ हवा शांत रही। दोपहर से पहले तक लोग पार्कों व मैदान में धूप सेंकते और बच्चे धमा-चौकड़ी मचाते हुए देखे गए। इसके बाद आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ ने एकाएक लोगों को घर के भीतर जाने पर विवश कर दिया। सर्द पछुआ ऊनी कपड़ों के बाद भी सिहरन पैदा करने में कामयाब रही। दोपहर 2 बजे के बाद बादलों की आवाजाही के कारण धुंध में बढ़ोतरी का क्रम शुरू हुआ तो शाम चार बजे के बाद से ही दृश्यता न्यून होती गई और ठंड भी मजबूत होती गई। मौसम विभाग का मानना है कि अभी मौसम शुष्क बना रहने वाला है, लेकिन पछुआ तापमान गिराने का काम करेगी। कोहरे की संभावना अगले सप्ताह से बढ़ सकती है। मौजूदा समय में कोहरे से निजात मिली रहेगी। अगर हल्का कोहरा सुबह- शाम होता भी है तो दिन चढ़ने के साथ साफ होता जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पछुआ हवा बनी रहने वाली है। इससे तापमान में गिरावट का क्रम बना रहने वाला है। ठंड में इजाफे की संभावना है। कोहरे में वृद्धि अगले सप्ताह से संभावित है। इसके बाद शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed