{"_id":"6482257775b69bc926098554","slug":"the-mercury-rose-to-42-degrees-people-from-the-heat-maharajganj-news-c-7-1-198991-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पारा चढ़ा 42 डिग्री, गर्मी से लोग लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पारा चढ़ा 42 डिग्री, गर्मी से लोग लोग
Fri, 09 Jun 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दो दिनों से आसमान साफ रहने की वजह से गर्मी का असर फिर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर के वक्त सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था। तेज धूप के बीच गर्म हवा से लोगों का त्वचा में जलन महसूस हो रही थी।
सुबह आठ बजे से ही तेज धूप निकल आई थी। इससे घरों की दीवारें गर्म होने लगीं। दोपहर के वक्त जैसे आग उगल रही थी। सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया था। दो पहिया वाहन पर भी लोग सिर ढककर जाते हुए दिखाई दिए।
तेज धूप की वजह से लोगों को बार-बार प्यास लग रही है। ऐसे में नींबू पानी की दुकानों पर ज्यादा लोग दिखे। शहर के राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। थोड़ी सी लापरवाही होने पर सेहत संबंधी समस्या हो जा रही है।
विज्ञापन
गर्मी की हालत यह है कि न तो कूलर राहत दे रहे हैं और न ही पंखे। ऊपर से दिन में कई बार गुल हो रही बिजली से गृहिणियों को घरेलू कामकाज करने में दिक्कत हो रही है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है।