फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The maximum temperature increased the trouble, the minimum temperature also increased

Maharajganj News: अधिकतम तापमान ने बढ़ाई मुसीबत, न्यूनतम पारा भी बढ़ा

Fri, 04 Apr 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased the trouble, the minimum temperature also increased
महराजगंज। मौसम की तल्खी एक बार फिर लोगों पर भारी पड़ने लगी है। अधिकतम तापमान ने पहले ही मुसीबत बढ़ा रखी है। वहीं अब न्यूनतम पारा भी बढ़कर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। तेज धूप में चल रही पछुआ मिट्टी की कौन कहे शरीर की नमी सूख जा रही है। लोगों पानी पीने की जरूरत लगभग हर दो घंटे पर पड़ने लगी है, लेकिन उनकी प्यास नहीं बुझ रही। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन

फरवरी से ही इस बार मौसम की तल्खी से लोग जूझ रहे हैं। फरवरी में जहां तापमान लुढ़कता और बढ़ता रहा। मार्च में दो-चार दिन छोड़कर लगभग हर दिन बढ़े तापमान ने लोगों को परेशान किया। अब अप्रैल में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन-प्रतिदिन पारा ऊपर बढ़ रहा है। रही सही कसर धूप में चल रही पछुआ हवा पूरी कर रही है। दिन की हवा कुछ ऐसा आभास करा रही जैसे गर्म भट्ठी के आसपास से कोई गुजर रहा हो। बृहस्पतिवार को हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रिकाॅर्ड हुई। अधिकतम तापमान 38 तो न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि तापमान नीचे होने की संभावना नहीं है। तापमान लगातार बढ़ेगा। इसलिए धूप और हीटवेव से बचकर रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed