फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The loss due to the fire is said to be around Rs 1.5 to 2 crore in Gorakhpur fire

Gorakhpur News: जिंदगी भर की पूंजी को जलते देख छलक पड़े आंसू...पड़ोसी भी आए दहशत में

Wed, 11 Mar 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The loss due to the fire is said to be around Rs 1.5 to 2 crore in Gorakhpur fire
आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायगंज में गोदाम में सामान जलते देख अमित बार-बार दुकान की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लोगों ने उनको रोका। अपनी जिंदगी भर की पूंजी को जलते देख उनके आंसू छलक पड़े। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाने कोशिश करते रहे। वहीं, आग फैलती देख पड़ोस में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि आग की वजह से करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अमित के परिवार के लोग भी बार-बार घर में घुसने की कोशिश करते रहे लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका। दरअसल, आग लगने के आधे घंटे बाद लपटें कम हो गईं और लगा कि अब टीम ने काबू पा लिया लेकिन तभी पीछे की तरफ से धुंआ निकलने लगा और तेजी से आग फैल गई।
विज्ञापन


आग फैलकर छत तक पहुंच गई तो बगल में रहने वाले लोग भी बाहर आ गए। वहीं, कुछ लोग अपने घर की छत पर जाकर आग को देखने लगे।

The loss due to the fire is said to be around Rs 1.5 to 2 crore in Gorakhpur fire
पीड़ित परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके लोगों की भीड़ जुट गई थी। आग फैलते देख दमकल कर्मी मकान के अंदर घुसे और बुझाने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद दिनेश ने बताया कि गोदाम में कपड़ा रखा हुआ है। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई। नीचे पेट्रोल वाली गाड़ियां खड़ी थीं जो तुरंत आग की चपेट में आ गईं। सीढ़ी और छत पर भी कपड़ा रखा हुआ था जिससे आग ऊपर तक फैलती गई।

एसएसपी ने कमान संभाली
मौके पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वहां से भीड़ हटाने के लिए खुद कमान संभाली। माइक लेकर उन्होंने भीड़ को किनारे करवाया और एक साथ गाड़ियों को लगाकर आग को जल्दी बुझाने की कोशिश की। नतीजा यह हुआ कि थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया।

गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी
रायगंज में सिंगल लेन की सड़क है। इसकी वजह से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत हुई। सड़क किनारे बाइक या कार खड़ी होने की वजह से गाड़ी को पहुंचने में देर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed