फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The leopard made a bite of the dog

Maharajganj News: तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

Fri, 21 Nov 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
The leopard made a bite of the dog
पकड़ियार गांव में दिखा तेंदुआ।
घुघली। क्षेत्र के कोटिया और पकड़ियार विशुनपुर गांव में तेंदुआ और उसके दो बड़े हो चुके शावकों का आतंक बढ़ गया है। तेंदुए ने बृहस्पतिवार की सुबह 4-5 बजे के करीब पकड़ियार विशुनपुर के यादव टोला में लक्ष्मी यादव के घर में रह रहे एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। कुत्ते को दबोचकर वह झाड़ियों में लेकर चला गया। तेंदुए के आबादी की तरफ आने और आक्रमक रवैये के कारण ग्रामीण भयभीत हैं। हालात यह है कि शाम पांच बजे के बाद पकड़ियार-कप्तानगंज मार्ग पर आवागमन बंद हो जा रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ अब कोटिया-पकड़ियार विशुनपुर सीमा के पास घने बगीचों में एक हफ्ते से रोज दिखाई दे रहा है। बुधवार की शाम मछली यादव के घर के सामने आग जलाकर बैठे लक्ष्मी, शेष मणि तिवारी, विनोद यादव सहित कई ग्रामीणों को तेंदुआ शाम को ही मुख्य सड़क से जाते हुए दिखाई दिया। उसकी आहट पर कुत्ते भौंकने लगे। कुछ दूर जाकर वह सड़क किनारे की झाड़ियों में चला गया। उसी रात 9.30 बजे पकड़ियार बिशुनपुर से इलाज करके जा रहे डॉक्टर धर्मराज को तेंदुआ रास्ते में खड़ा दिखाई दिया। जब उनकी बाइक की लाइट तेंदुए के ऊपर पड़ी तो उसने घूम कर देखा तो डॉक्टर घबराकर गिर गए। वह बाइक दूसरे रास्ते से घर गए।
विज्ञापन

ग्रामीण दूध नाथ यादव, राम सनेही, विनोद सीताराम यादव और रोहित सिंह का कहना है कि तेंदुआ यदि आबादी में घुस जाएगा तो लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। पकड़ी रेंज के सेक्शन प्रभारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि कोटिया गांव के मुर्गी फार्म पर लगे पिंजड़े को अब आबादी की तरफ लगवाया जाएगा। ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed