{"_id":"69d80c916bf7a2d17b003fdc","slug":"the-lawyer-threatened-to-commit-suicide-on-april-20-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-175028-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ता ने 20 अप्रैल को आत्मदाह की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ता ने 20 अप्रैल को आत्मदाह की दी चेतावनी
विज्ञापन
उपनिबंधक के खिलाफ छिड़ी जंग में अब आर-पार की लड़ाई में ही निष्कर्ष : नागेंद्र
नौतनवा। जिलाधिकारी के बाद शासन के विशेष सचिव तक मामला पहुंचने के बाद भी अभी तक जिम्मेदार किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके हैं। उपनिबंधक के खिलाफ मेरे द्वारा छेड़ी गई जंग में अब लड़ाई आरपार की होगी।
ये बातें रेवेन्यू बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने कहीं। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अप्रैल तक यदि उपनिबंधक के विरुद्ध कार्रवाई और उनका तबादला नहीं किया गया तो वह 20 अप्रैल को तहसील परिसर में आत्मदाह करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी उपनिबंधक जिला प्रशासन और इस प्रकरण की जांच कर रहे समस्त अधिकारियों की ही होगी। नागेंद्र शुक्ला ने कहा कि यह कैसा सुशासन है जब न्याय का सेतु कहे जाने वाले अधिवक्ता को ही महीनों बाद भी न्याय नहीं दिलाया जा सका है तो आम आदमी की क्या दशा हो रही होगी।