{"_id":"6a0f6c07be0b4a1a67090c32","slug":"the-labor-enforcement-department-team-raided-five-establishments-and-issued-notices-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-177762-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने का छापा, पांच प्रतिष्ठानों को दिया गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने का छापा, पांच प्रतिष्ठानों को दिया गया नोटिस
विज्ञापन
ठूठीबारी में एक दुकान पर छापा मारती श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम।
ठूठीबारी। सीमावर्ती क्षेत्रों में श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम ने ठूठीबारी में बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से दुकानों-होटलों में छापेमारी की। बालश्रम पर प्रभावी रोक लगाने के क्रम में यह कार्रवाई की गई।
श्रम प्रवर्तन के प्रधान सहायक अधिकारी रवींद्र वर्मा ने बताया कि संयुक्त टीम की ओर से बाल एवं किशोर श्रमिकों के नियोजन को लेकर दर्जनों दुकानों और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पांच दुकानों पर 10 किशोर श्रमिक कार्य करते पाए गए। जांच के दौरान एक कॉस्मेटिक, एक बिरयानी, एक किराना स्टोर, एक साड़ी सेंटर और एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर किशोर श्रमिक काम करते मिले। श्रम विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। संबंधित दुकानदारों को अब सीजीएम कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।
अभियान में मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बाल एवं किशोर श्रम कानून का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान में ठूठीबारी कोतवाली एसआई बब्बन वर्मा, एसआई वैभव यादव कांस्टेबल अवधेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद