{"_id":"6afa212d8d8d512c130d8d1e","slug":"the-introduction-of-new-technology-for-land-measurement-is-expected-to-accelerate-the-resolution-of-pending-cases-maharajganj-news-c-7-1-gkp1039-1520072-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जरीब-फीते का झंझट खत्म, रोवर से होगी जमीन की सटीक पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जरीब-फीते का झंझट खत्म, रोवर से होगी जमीन की सटीक पैमाइश
विज्ञापन
महराजगंज। जमीन की पैमाइश में अब जरीब की कड़ियों और फीते के फेर में उलझने के दिन गए। इनकी जगह जिले की चारों तहसीलों में कैटलिस्ट रोवर मशीन से जमीन की नाप शुरू हो गई है। बीते सप्ताह लेखपालों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चारों तहसीलों में पैमाइश का एक-एक सफल ट्रायल भी किया गया। सैटेलाइट और सीओआरएस टावर नेटवर्क से जुड़ी यह आधुनिक तकनीक जमीन की सीमाओं का दो सेंटीमीटर तक सटीक मापन करने में सक्षम है।
जिले में जमीन की पैमाइश से जुड़े 800 से अधिक मामले लंबित हैं। लेखपालों की कमी और सीमाओं को लेकर खातेदारों के बीच विवाद के कारण मामले अक्सर लटक जाते हैं। पुरानी व्यवस्था में जरीब की कड़ियों और फीते से नाप की जाती थी। इसमें मानवीय त्रुटि और मापन में अंतर की गुंजाइश रहती थी। कई बार दोबारा पैमाइश कराने के बाद भी पक्षकार संतुष्ट नहीं होते थे। एडीएम डॉ. प्रशांत के अनुसार, नई तकनीक से पैमाइश शुरू होने से लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आने की उम्मीद है।
रोवर से हुई पैमाइश के बाद सुलझे दो विवाद
केस-1 : चार बार पैमाइश के बाद भी नहीं निकला था हल
सदर तहसील के पचरुखिया निवासी मो. रजा का कहना है कि पटीदार खतौनी में दर्ज रकबे से अधिक जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसकी शिकायत तीन वर्ष पहले की थी। तहसील प्रशासन ने चार बार जरीब और फीते से पैमाइश कराई, लेकिन हर बार नाप में अंतर को लेकर विवाद बना रहा। इस बार रोवर से पैमाइश हुई तो वर्षों पुराना विवाद कुछ ही मिनटों में सुलझ गया।
विज्ञापन
केस-2 : दो साल से चल रहा विवाद दो घंटे में सुलझा
फरेंदा तहसील के करमहवा निवासी मुन्नू चौरसिया ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले घर बनाने के लिए सड़क किनारे जमीन खरीदी थी। आसपास के खातेदारों की ओर से अतिक्रमण किए जाने पर विवाद शुरू हो गया। जरीब से दो बार पैमाइश कराने के बाद भी विपक्षी संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर रोवर से पैमाइश कराई गई। करीब दो घंटे में दो साल से चला आ रहा विवाद सुलझ गया।
सैटेलाइट और सीओआरएस नेटवर्क से दो सेंटीमीटर तक सटीक मापन
नायब तहसीलदार सदर प्रद्युम्न सिंह के अनुसार, रोवर तकनीक ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) पर आधारित है। इसमें रिसीवर सैटेलाइट से सिग्नल प्राप्त करता है और सीओआरएस नेटवर्क से जुड़कर जमीन की वास्तविक स्थिति का सटीक मापन करता है। पैमाइश के दौरान डिजिटल मैप और राजस्व अभिलेखों से भी मिलान किया जाता है। इससे सीमांकन अधिक पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगा। सीओआरएस स्थायी रूप से स्थापित जीपीएस स्टेशनों का एक ऐसा नेटवर्क है जो इंटरनेट के माध्यम से त्रुटि सुधार करके सर्वेक्षण और मानचित्रण के लिए सेंटीमीटर स्तर की सटीक लोकेशन प्रदान करता है। एक रोवर मशीन की कीमत करीब छह लाख रुपये है। इसमें पैमाइश के बाद फील्ड बुक तैयार करने और उसका प्रिंट निकालने की सुविधा भी है। इससे मौके पर ही नाप का विवरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
बारिश में इस्तेमाल करना चुनौती
तहसीलदार सदर पंकज शाही के अनुसार, बारिश के दौरान मशीन के इस्तेमाल में परेशानी आ सकती है। ऐसे मौसम में उपकरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। हालांकि सामान्य मौसम में इससे कम समय में बड़े क्षेत्रफल की जमीन की पैमाइश की जा सकती है। विभाग की प्राथमिकता पहले से लंबित मामलों का निस्तारण करना है।